February 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

गांधी-शास्त्री जयंती: कहीं उपवास रख तो कहीं याद कर दी श्रद्धांजलि

गांधी-शास्त्री जयंती: कहीं उपवास रख तो कहीं याद कर दी श्रद्धांजलि

एनसीआई@बून्दी
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिले भर में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए गए।
कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने किया उपवास
बून्दी। राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ बून्दी की ओर से प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख उपवास रखा।

बू्न्दी। पुरुषोत्तम पारीक प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।

कर्मचारी संयुक्त महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवान शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी जी के जन्म दिन पर बून्दी जिले के कर्मचारियों ने कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक के नेतृत्व में जिला कलक्ट्रेट स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखा तथा सामूहिक उपवास का संकल्प लिया। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति, जिसके तहत कर्मचारियों का एक और दो दिन का प्रतिमाह वेतन काटा जा रहा है, उसके विरोध में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य सरकार पूर्व में भी कर्मचारियों का 16 दिन का वेतन रोक चुकी है, जबकि राज्य के कर्मचारियों ने आगे बढ़कर तीन से पांच दिवस का वेतन राज्यकोष में जमा कराया है। सरकार ने उपार्जित अवकाश के नकद भुगतान पर भी रोक लगा रखी है, जो निन्दनीय है। राज्य के कर्मचारियों ने कोराना काल के दौरान अपने जीवन की परवाह नहीं करते हुए, अपने परिवार का ध्यान नहीं रखते हुए, राज्य सरकार का कार्य अधिक सजगता से किया। इसके फलस्वरूप राज्य सरकार का नाम सम्पूर्ण भारत में प्रथम आया। इसके लिए शाबासी देना तो दूर हमारी वेतन कटौती की जा रही है, जो समझ से परे है।
इस अवसर पर कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने अपने सम्बोधन में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आगाह किया कि कर्मचारियों ने विधान सभा चुनाव के दौरान अपनी भावना व्यक्त करते हुए आपको मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने में मदद की और आपने चुनाव के वक्त कर्मचारियों को विश्वास दिलाया था कि, मैं कोई कर्मचारी विरोधी कार्य नहीं करूंगा, लेकिन वेतन कटौती कर आपने हमारा विश्वास तोड़ा है। गांधी जयन्ती के अवसर पर हम आपसे निवेदन करना चाहते हैं कि वेतन कटौती बन्द करो। रोका गया वेतन वापस दो, साथ ही उपार्जित अवकाश के नकद भुगतान पर लगी रोक को हटाएं।
उपवास में कृषि पर्यवेक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, बाबूलाल मीणा, रमेश गहलोत, राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मोतीराम, राजस्थान पटवार संघ के जिलाध्यक्ष हेमन्त दुबे, रमेश सोमानी, भीमराज, महावीर जैन, मनोज, किशन लाल, महासंघ के जिला महामंत्री संजय मेवाड़ा, सहायक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमृत सिंह सोलंकी आदि कर्मचारी शामिल रहे।
धोवड़ा स्कूल में भी मनाई जयंती
धोवड़ा। पंचायत धोवड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोवड़ा में गांधी जयन्ती एवं शास्त्री जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अथिति शाला के प्रधानाचार्य मांगी लाल नागर थे। विशिष्ठ अथिति चन्द्र शेखर शर्मा, राजस्थान शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री घनश्याम शर्मा अटल रहे। अध्यक्षता रूपनारायण दाधीच ने की। इस दौरान आशाराम जी मीणा (व्याख्याता), प्रदेश महामंत्री घनश्याम शर्मा ने गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन व योगदान पर प्रकाश डाला। अध्यापिका हर्षिता जैन ने गांधी का प्रिय भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन भी हर्षिता जैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.