February 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जोधपुर सेन्ट्रल जेल के कैदी का फिर आया चौंकाने वाला कारनामा

जोधपुर सेन्ट्रल जेल के कैदी का फिर आया चौंकाने वाला कारनामा

एनसीआई@जोधपुर
जोधपुर की सेन्ट्रल जेल से कैदियों के लगातार चौंकाने वाले कारनामे सामने आते रहे हैं। पहले जहां गुप्तांग में मोबाइल छुपाकर लेकर जाने का मामला सामने आया था, वहीं अब प्राइवेट पार्ट्स में हीटर की स्प्रिंग छुपाकर ले जाने के प्रयास की घटना सामने आई है।
उल्लेखनीय है कि जोधपुर की सेन्ट्रल जेल सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण और सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेलों में शामिल मानी जाती है। लेकिन ऐसे मामले सामने आने के बाद लगातार सेन्ट्रल जेल में कैदियों के हौंसलों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
रातानाड़ा थाने में केस हुआ दर्ज
जानकारी के अनुसार बाड़मेर निवासी कैदी रईस जेल उद्योग फैक्ट्री में काम करने के बाद जब कारागृह में लौटा तो नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई। इसमें मेटल डिटेक्टर की जांच में रईस के पेट में कुछ संदिग्ध चीज नजर आई। इसके बाद उसका एक्स-रे करवाया गया। इसमें जेल के कैदी का ऐसा कारनामा सामने आया, जिसने सभी को भौंचक्का कर दिया। इस कैदी के खिलाफ रातानाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
यह है इसके पीछे की वजह
जानकारी के अनुसार जहां लगातार जेल प्रशासन कैदियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, वहीं इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यहां कुछ हाई प्रोफाइल कैदियों को जेल का खाना नहीं भाता है। इस कैदी के हीटर स्प्रिंग अंदर ले जाने की एक वजह यह भी बताई जा रही है। हाई प्रोफाइल कैदी अलग तरीके से तड़का लगाकर खाना खाना पसंद करते हैं। इसके लिए ये कैदी हीटर का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.