February 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मोहम्मद हुसैन ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर बांटे मास्क, की समझाइश

मोहम्मद हुसैन ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर बांटे मास्क, की समझाइश
वीडियो देखने के लिए कृपया इसके बीच हलका सा क्लिक करें।

एनसीआई@कोटा
कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद मोहम्मद हुसैन ने किशोरपुरा थाने के पुलिसकर्मियों के सहयोग से बुधवार को किशोरपुरा व साजिदेहड़ा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘नो मास्क नो एन्ट्री’ अभियान के तहत बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क वितरित कर आवश्यक समझाइश भी की।
मोहम्मद हुसैन ने इन लोगों से कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा बताए गए उपाय अपनाने की अपील की। आमजन से कोरोना के खात्मे के लिए मास्क पहनने की समझाइश की। इस मौके पर गणेश सिंह, शिराज, शोयब, समीर, राजेश तम्बोली आदि पुलिसकर्मी व क्षेत्रवासी उनके साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.