January 24, 2026

News Chakra India

Never Compromise

नगर निगम चुनाव: भाजपा ने दो केन्द्रीय मंत्रियों व उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को बनाया समन्वयक

नगर निगम चुनाव: भाजपा ने दो केन्द्रीय मंत्रियों व उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को बनाया समन्वयक

एनसीआई@जयपुर
भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राज्य की छह नगर निगमों के चुनावों के लिए सोमवार को समन्वयक नियुक्त कर दिए। इनके अलावा प्रभारी और सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।
पूनिया ने जयपुर, जोधपुर और कोटा की छह निगमों के चुनाव के लिए यह कवायद की है। इससे पहले पार्टी ने रविवार को निगम चुनाव को लेकर थ्री लेयर सिस्टम तैयार किया था। इसके तहत ही टिकट वितरण किया जाएगा। थ्री लेयर सिस्टम में सम्भाग प्रभारी, जिला प्रभारी और निगम प्रभारी टिकट वितरण का काम देखेंगे।
इन्हें दी गई समन्वयक की जिम्मेदारी
जोधपुर के लिए अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री (केन्द्रीय मंत्री) व कैलाश चौधरी (केन्द्रीय मंत्री) तथा कोटा के लिए राजेन्द्र राठौड़ (उप नेता प्रतिपक्ष) को समन्वयक बनाया गया है।
इन्हें बनाया चुनाव प्रभारी / सह प्रभारी
जयपुर हैरिटेज के प्रभारी राजेन्द्र गहलोत (सांसद) व सह प्रभारी जितेन्द्र गोठवाल (प्रदेश मंत्री), जयपुर ग्रेटर के प्रभारी मदन दिलावर (प्रदेश महामंत्री) व सह प्रभारी रामलाल शर्मा (विधायक), जोधपुर उत्तर के प्रभारी जोगेश्वर गर्ग (विधायक), जोधपुर दक्षिण के प्रभारी ज्ञान पारख (विधायक), कोटा उत्तर की प्रभारी किरण माहेश्वरी (विधायक), कोटा दक्षिण के
प्रभारी अर्जुन मीणा (सांसद) व सह प्रभारी आनंद गर्ग (जिला प्रभारी कोटा देहात) बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.