बून्दी शहर में 20 व 21 अक्टूबर को बाधित रहेगी जलापूर्ति
एनसीआई@बून्दी
शहरी जल योजना बून्दी के मांगली स्थित मुख्य पम्प हाउस पर 20 अक्टूबर को पम्प सेट की रिपेयरिंग का कार्य किया जाएगा। इससे शहर की पेयजल आपूर्ति मांगली पम्प हाउस से सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। इस कारण शहर में 20 अक्टूबर को सायंकालीन पेयजल आपूर्ति तथा 21 अक्टूबर को सुबह की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर परिषद के जलापूर्ति प्रकोष्ठ के सहायक अभियंता ने यह जानकारी दी।
