बून्दी: कोरोना जांच में मिले 13 और संक्रमित
एनसीआई@बून्दी
जिले में कोरोना जांच में 13 नए संक्रमित रोगी मिले हैं। इस आंकड़े के साथ जिले में अब तक सामने आए कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,809 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा रविवार शाम 6 बजे तक की जारी रिपोर्ट के अनुसार आज जांच के लिए 21 सेम्पल और लिए गए हैं। अब कुल 40 सेम्पल्स की रिपोर्ट आनी बाकी है
