कापरेन कस्बे से बसों के संचालन के लिए यह हुई कार्यवाही
एनसीआई@बून्दी
रोडवेज की मुख्य प्रबंधक रीनू देवड़ा ने कापरेन बाईपास के स्थान कापरेन कस्बे के अंदर से निगम की बसें संचालित करने के लिए कोटा व सवाई माधोपुर आगार प्रबंधकों को पत्र लिखा है।
मुख्य प्रबंधक देवड़ा ने बताया कि कोटा-सवाई माधोपुर वाया कापरेन व कोटा-सवाई माधोपुर वाया केशवराय पाटन/इन्द्रगढ़ मार्ग पर कोटा व सवाई माधोपुर आगार की बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत रखते हुए उक्त आगार प्रबंधकों को कापरेन बाईपास के स्थान पर कापरेन कस्बे के अंदर होकर बसों के संचालन के लिए लिखा गया है।
