February 16, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सम्भागीय आयुक्त मीणा ने किया नहरी क्षेत्र का निरीक्षण, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

सम्भागीय आयुक्त मीणा ने किया नहरी क्षेत्र का निरीक्षण, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

एनसीआई@बून्दी
सम्भागीय आयुक्त कोटा केसी मीणा ने शुक्रवार को जिले के केशवराय पाटन व लाखेरी उपखंड क्षेत्रों में चम्बल बाईं मुख्य नहर के टेल क्षेत्र की नहरों में जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सामने आईं विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान सम्भागीय आयुक्त मीणा ने टेल क्षेत्र की चहींचा, ढगारिया, नोताड़ा माइनरों को बंद कर ब्रांचों में नहरी पानी के गेज मेंटन का अवलोकन किया। उन्होंने कापरेन ब्रांच के घाट का बराना हेड, केशवराय पाटन ब्रांच के गुहाटा हेड, माखीदा सहित चैन संख्या 1440 से देईखेड़ा तक नहरों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सम्भागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि टेल क्षेत्र के काश्तकारों को पूरी क्षमता के साथ सिंचाई का पानी मिले, इसकी सुनिश्चितता की जाए। इस दौरान मीणा ने लाखेरी उपखंड कार्यालय का निरीक्षण भी किया। साथ ही आमजन से समस्याएं सुन उनके समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएडी के अधिकारी उनके साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.