बू्न्दी: नए व्यापारिक संगठन के खिलाफ उठ खड़े हुए अन्य व्यापारी

एनसीआई@बून्दी
शहर में पिछले दिनों अस्तित्व में आए एक नए व्यापारिक संगठन के विरोध में शहर के अधिकतर व्यापारिक संगठन खड़े हो गए हैं। इस सम्बन्ध में सभी व्यापारियों को सूचना देकर एक पत्र पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं।
इस पत्र में कहा गया है कि संयुक्त व्यापार संगठन के नाम से बनाए गए व्यापार संगठन ने मुख्य व्यापार संगठनों को दरकिनार रखा है, जबकि उसने अपने नाम में संयुक्त जोड़ रखा है। ऐसा इन लोगों ने पद लोलुपता के चलते किया है। बून्दी के व्यापार संगठन को मजाक बना दिया है। इसलिए शीघ्र ही नए व्यापार संगठन का गठन किया जा रहा है। इसमें बाजार के सभी लोगों, व्यापारियों व संगठनों की भागीदारी होगी। कोई भी व्यापारी संगठन ऐसे पद लोलुपों के बहकावे में ना आए। संयुक्त व्यापार संगठन उस पर लगे आरोप पर न्यूज़ चक्र इंडिया डॉट कॉम को अपना पक्ष देना चाहेगा, तो हम उसे भी प्रकाशित करेंगे।