December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

बू्न्दी: देखिए, शहर की सड़कों पर क्यों निकला पुलिस जवानों का लवाजमा

बू्न्दी: देखिए, शहर की सड़कों पर क्यों निकला पुलिस जवानों का लवाजमा
वीडियो देखने के लिए कृपया इसके बीच के निशान पर हलका सा क्लिक करें।

एनसीआई@बून्दी
स्वर्गीय श्री राम विनोद कुमार विजयवर्गीय चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के संरक्षक रहे समाजसेवी विनोद कुमार विजयवर्गीय की 15 वीं पुण्यतिथि के अवसर चलाए जा रहे ‘नो मास्क, नो एंट्री’ अभियान की शृंखला में शनिवार को दूसरे दिन सिटी कोतवाल लोकेन्द्र पालीवाल की अगुवाई में पुलिस जवानों ने शहर में जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान रास्ते में जो लोग बिना मास्क लगाए हुए मिले उन्हें समझाइश कर मास्क भी वितरित किए गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष माधव प्रसाद विजयवर्गीय की देखरेख में यह अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस जवानों की यह जागरूकता रैली तीन बत्ती चौराहे से प्रारम्भ होकर बहादुर सर्किल, सब्जी मंडी, मीरा गेट, मालनमासी बालाजी रोड, अहिंसा सर्किल तक निकली।
इससे पूर्व पहले दिन शुक्रवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष माधव प्रसाद विजयवर्गीय ने इस अभियान के तहत चैन राय जी का कटला क्षेत्र में बिना मास्क के घूम रहीं महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों को मास्क वितरित किए। साथ ही आस पड़ोस के लोगों को बिना मास्क घरों से बाहर नहीं निकलने तथा बार-बार हाथ धोते रहने के लिए समझाइश की। मोहल्ले में स्थित राशन की दुकान पर लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की। दुकान संचालक को बिना मास्क आने वाले उपभोक्ताओं को सामान नहीं देने की सलाह दी। इसके अलावा पक्षियों को दाना, गायों को चारा भी डाला गया। इस दौरान 100 मार्क्स वितरित किए गए। पुण्यतिथि पर सभी परिवारजनों ने विनोद कुमार विजयवर्गीय को श्रद्धांजलि अर्पित की। ट्रस्ट की सदस्य सुमित्रा विजयवर्गीय ने यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.