बू्न्दी:कोविड-19 जांच में मिले 7 नए संक्रमित
एनसीआई@बून्दी
जिले में हुई कोरोना जांच में 7 नए संक्रमित रोगी मिले हैं, जबकि 22 संक्रमित निगेटिव हो गए। इसी के साथ जिले में अब कोरोना संक्रमित रोगियों की कुल संख्या 1,697 हो गई है, वहीं इनमें से 1,620 रोगी ठीक हो चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बुधवार शाम 6 बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार आज जांच के लिए 317 सेम्पल और लिए गए हैं। इसी के साथ अब 360 सेम्पल्स प्रक्रियाधीन हैं।
