December 9, 2025

News Chakra India

Never Compromise

नगर निगम चुनाव:अब सुप्रीम कोर्ट ने भी नहीं मानी राज्य सरकार की बात

नगर निगम चुनाव:अब सुप्रीम कोर्ट ने भी नहीं मानी राज्य सरकार की बात

जयपुर, जोधपुर व कोटा नगर निगम चुनाव पर हाईकोर्ट के 31 अक्टूबर तक चुनाव कराने के फैसले पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का भी इनकार, एक हफ्ते में नोटिफिकेशन जारी करने के आदेश
एनसीआई@जयपुर
जयपुर, जोधपुर और कोटा की नव सृजित छह नगर निगमों के चुनाव 31 अक्टूबर तक कराए जाने के राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की याचिका (एसएलपी) पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने चुनाव की तारीखों को टालने से मना कर दिया।
कोर्ट अपने आदेश में चुनाव एक हफ्ते में नोटिफाई करने के लिए कहा है। इसमें चुनाव आयोग तारीख तय करेगा। चुनाव 31 अक्टूबर से आगे जाने पर चुनाव आयोग को हाईकोर्ट जाने की छूट दी गई है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम में 31 अक्टूबर तक चुनाव कराने होंगे।
हाईकोर्ट तीन बार बढ़ा चुका समय-सीमा
हाईकोर्ट ने 18 मार्च को आदेश जारी कर जयपुर, जोधपुर व कोटा की इन छह नगर निगमों के चुनाव 17 अप्रेल से आगामी छह सप्ताह के लिए स्थगित कर दिए थे। अदालत ने 28 अप्रेल को इस अवधि को एक बार फिर 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के प्रार्थना पत्र पर हाईकोर्ट ने 31 अक्टूबर तक चुनाव कराए जाने के लिए कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.