December 9, 2025

News Chakra India

Never Compromise

दूसरे धर्म की लड़की से दोस्ती पड़ी भारी, 19 वर्षीय छात्र की पीट-पीटकर हत्या

दूसरे धर्म की लड़की से दोस्ती पड़ी भारी, 19 वर्षीय छात्र की पीट-पीटकर हत्या

एनसीआई@नई दिल्ली
आदर्श नगर इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एक छात्र की तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोच लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक युवक की जहांगीरपुरी में रहने वाली एक लड़की से दोस्ती थी। इसी से नाराज होकर लड़की के भाइयों ने उसे धोखे से बुलाकर बेरहमी से पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की के भाई उस युवक को पहले ही जान से मारने की धमकी दे चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
19 वर्षीय राहुल राजपूत आदर्श नगर इलाके की मूलचंद कॉलोनी में रहता था। वह डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निग (एसओएल) से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करने के साथ कोचिंग सेंटर में बच्चों को अंग्रेजी भी पढ़ाया करता था। राहुल के परिवार में पिता संजय राजपूत, मां रेणुका और छोटी बहन मुस्कान हैं। बताया गया है कि राहुल की दोस्ती कोचिंग सेंटर में पढ़ने आने वाली जहांगीरपुरी निवासी एक किशोरी से थी। उस किशोरी के परिवारजन इस दोस्ती से नाराज थे।
धोखे से बुलाकर बेरहमी से पीटा
गुरुवार रात राहुल के चचेरे भाई गोलू के फोन पर अनजान नम्बर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उन्हें अपने बच्चे को ट्यूशन पढ़वानी है, इसलिए राहुल को घर से बाहर भेज दें। गोलू के बताने पर राहुल घर से बाहर गली में आ गया। इसके बाद आरोपी बहाने से राहुल को इलाके के गंदे नाले के पास ले गए। राहुल के चाचा धर्मपाल ने बताया कि उन्हें किसी परिचित ने फोन कर बताया कि गंदा नाला के समीप पांच लोग उनके भतीजे राहुल की पिटाई कर रहे हैं। इस पर धर्मपाल ने मौके पर पहुंचकर राहुल को बचाया और एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। वहां राहुल का इलाज कराने के बाद वह उसे घर ले आए। मगर इसके बाद भी देर रात राहुल की तबीयत खराब हो गई, उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर उसे नजदीक के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने मुहम्मद राज और मुहम्मद अफरोज को गिरफ्तार करने के अलावा तीन नाबालिगों को भी पकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.