January 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

लॉटरी से बू्न्दी नगर परिषद व पांचों नगर पालिकाओं के वार्डों‌ में आरक्षण की तस्वीर हुई साफ

लॉटरी से बू्न्दी नगर परिषद व पांचों नगर पालिकाओं के वार्डों‌ में आरक्षण की तस्वीर हुई साफ

एनसीआई@बून्दी
स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष गुप्ता की मौजूदगी में बून्दी नगर परिषद सहित नगर पालिका कापरेन, इन्द्रगढ़, लाखेरी, केशवरायपाटन व नैनवां के वार्डों के आरक्षण की लाॅटरी निकाली गई। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर एयू खान व उपखंड अधिकारी डाॅ. पूजा सक्सेना भी मौजूद रहीं।
लॉटरी में बून्दी नगर परिषद में वार्ड संख्या 1, 2, 7, 14, 20, 23, 30, 44, 52 अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष, वार्ड संख्या 13, 25, 58, 59 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 15, 21, 22, 43, 50, 56 अनुसूचित जाति पुरुष, वार्ड संख्या 3, 4, 51 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 5 अनुसूचित जनजाति पुरुष, वार्ड संख्या 57 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड संख्या 6, 8, 11, 12, 17, 18, 24, 26, 28, 29, 31, 33,34, 35, 36, 37, 38, 39, 41, 47, 49, 53, 54, 60 सामान्य पुरुष तथा वार्ड संख्या 9, 10, 16, 19, 27, 32, 40, 42, 45, 46, 48, 55 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए।
वहीं, नगरपालिका लाखेरी में वार्ड संख्या 5, 11, 25 अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष, वार्ड संख्या 6 व 20 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 9, 12, 13, 22, 23, 24, 29, 31 अनुसूचित जाति पुरुष, वार्ड संख्या 8, 32, 35 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 7 अनुसूचित जनजाति पुरुष तथा वार्ड संख्या 1, 2, 4, 10, 15, 17, 19, 21, 26, 27, 33, 34 सामान्य पुरुष तथा वार्ड संख्या 3, 14, 16, 18, 28 व 30 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं।
इसी क्रम में नगर पालिका नैनवां में वार्ड संख्या 2, 21, 22 अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष, वार्ड संख्या 18, 24 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 6, 13 अनुसूचित जाति पुरुष, वार्ड संख्या 12 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 20 अनुसूचित जनजाति पुरुष तथा वार्ड संख्या 1, 3, 7, 8, 9, 10, 11, 15, 17, 23, 25 सामान्य पुरुष तथा वार्ड संख्या 4, 5, 14, 16, 19 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं।
जबकि, केशवरायपाटन नगरपालिका में वार्ड संख्या 7, 9, 14 अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष, वार्ड संख्या 3, 13 अन्य पिछडा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 17, 21, 23 अनुसूचित जाति पुरुष, वार्ड संख्या 20, 25 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 2 अनुसूचित जनजाति पुरुष तथा वार्ड संख्या 4, 5, 6, 8, 10, 11, 15, 16, 19 सामान्य पुरुष तथा वार्ड संख्या 1, 12, 18, 22, 24 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं।
काप्रेन नगर पालिका में वार्ड संख्या 7, 12 अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष, वार्ड संख्या 24 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 4, 9, 17 अनुसूचित जाति पुरुष, वार्ड संख्या 8,10 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 2, 3, 21 अनुसूचित जनजाति पुरुष, वार्ड संख्या 19 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड संख्या 1, 5, 6, 13, 14, 15, 16, 20, 22 सामान्य पुरुष तथा वार्ड संख्या 11, 18, 23, 25 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं।
इन्द्रगढ़ नगरपालिका में वार्ड संख्या 6, 9, 11 अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष, वार्ड संख्या 16 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 1, 3, 4, अनुसूचित जाति पुरुष, वार्ड संख्या 2, 14 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 7 अनुसूचित जनजाति पुरुष, तथा वार्ड संख्या 12, 13, 15, 17, 18, 19, 20 सामान्य पुरुष तथा वार्ड संख्या 5, 8, 10 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.