January 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

करणी सेना ने किया महिला सशक्तिकरण व कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए कार्यक्रम

करणी सेना ने किया महिला सशक्तिकरण व कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए कार्यक्रम

एनसीआई@कोटा
नवरात्र के उपलक्ष्य में करणी सेना के पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण व कन्या भ्रूण हत्या रोकने सहित करणी सेना महिला शक्ति संगठन के विस्तार के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।
माँ करणी की 633 वीं सालगिरह के मौके पर जिला अध्यक्ष महिला शक्ति ऋचा राव के द्वारा इनका आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री हिना राजावत ने की। कार्यक्रम में माँ करणी के चरणों मे दीप प्रज्वलित कर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ सर्व समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कोटा महिला शक्ति की कार्यकारणी का विस्तार भी किया गया। इसमें रीना मालवीय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीमा सिंह व रीना उपाध्याय को जिला महामंत्री, शांति कोली को जिला सहमंत्री तथा गीता यादव को प्रचारक नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी कर ईमानदारी, मेहनत व लगन से संगठन को मजबूत कर इसके उद्देश्यों को पूरा करने के लिए आवाज उठाने की शपथ दिलाई गई। अंत में माँ करणी के चरणों मे डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.