January 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बच्चे महीने भर पैसे इकट्ठे कर निर्माण में जुटे रहे, तब बना 16 फीट का रावण

बच्चे महीने भर पैसे इकट्ठे कर निर्माण में जुटे रहे, तब बना 16 फीट का रावण

एनसीआई@कोटा
बंधन बाल मंडल की ओर से बनाए गए 16 फीट के रावण के पुतले का आज विजयादशमी के अवसर पर नयापुरा रोडवेज बस स्टेंड परिसर में दहन किया गया।
कर्मयोगी सेवा संस्थान के संस्थापक राजाराम जैन ने इस सम्बन्ध में जानकारी दी कि रावण के इस पुतले का निर्माण सफाई कर्मचारियों के बच्चों ने अपनी एक महीने की पॉकेट मनी से बचाए गए पैसों से किया। महीने भर से ही वे इसे बनाने में जुटे हुए थे। इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। राजाराम जैन के अनुसार इस पुतले का निर्माण सचिन बरवासिया, करण, आलोक, सौरभ, प्रिंस व रितिक ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.