January 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

स्काउट गाइड ने रोवर सोनू स्मृति में लगाया सेवा शिविर, रक्तदान भी किया

स्काउट गाइड ने रोवर सोनू स्मृति में लगाया सेवा शिविर, रक्तदान भी किया

एनसीआई@बून्दी
भारत स्काउट गाइड की ओर से रविवार को रोवर स्काउट सोनू खटीक की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अजमेर के असिस्टेंट स्टेट ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर स्काउट दिलीप माथुर मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता रोवर लीडर रमेश चंद पारीक ने की।
सेवा शिविर के तहत रक्तदान, पौधरोपण सहित गरीब बच्चों को फल व अल्पाहार वितरण किया गया। साथ ही आमजन को मास्क वितरण के साथ कोरोना से बचने के लिए सतर्क भी किया गया।
स्काउट गाइड भवन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए माथुर ने कहा कि स्काउट गाइड जीवन निर्माण की ऐसी पाठशाला है, जहां सुनागरिक तैयार किए जाते हैैं। नियमित रक्तदान व समाज सेवा में सक्रिय रोवर स्काउट सोनू खटीक ने अल्पायु में ही युवा वर्ग के सामने अपना आदर्श प्रस्तुत किया। सोनू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माथुर ने कहा कि स्काउटिंग सेवा व समर्पण का पर्याय है, जहां ज्ञान, चरित्र व संस्कारों के साथ सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित किया जाता है।
दो वर्ष तक की लगातार जनसेवा
यूनिट लीडर सर्वेश तिवारी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व लगातार सक्रिय समाज सेवा कार्यों को करते हुए सोनू खटीक की डेंगू से मौत हो गई थी। बीमारी के कुछ दिन पूर्व भी उन्होंने रक्तदान किया था। वह अट्ठारह वर्ष की उम्र से ही नियमित रक्तदान करते आ रहे थे। इसके लिए दूसरों को प्रेरित भी करते थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष रोवर लीडर रमेश चंद पारीक ने युवाओं के जीवन मे उच्च आदर्श, सेवा व त्याग के महत्व पर प्रकाश डाला।
पौधरोपण, रक्तदान भी किया
यूनिट लीडर रतन लाल बैरवा, संजय खान, नरेंद्र मेघवाल व राकेश कुमार के नेतृत्व में रोवर्स लाइकूद्दीन, राहुल बैरवा, लोकेश सैनी, जसपाल सिंह, युवराज प्रजापत, बलराज सिंह निर्वाण, आतिश वर्मा, गोविंद प्रजापत, रेंजर्स भावना कुमावत व ज्योत्सना कुमावत ने पेच ग्राउंड पर पौधरोपण किया। रोवरमेट जसपाल सिंह ने सामान्य चिकित्सालय में रक्तदान किया। इस क्रम में रामेश्वर रोड पर लोगों को कोरोना से सतर्क रहने की समझाइश करने के साथ मास्क वितरण भी किए गए। भील बस्ती के बच्चों को फल व बिस्किट वितरण किए। कार्यक्रम प्रभारी आतिश वर्मा व लाइकुद्दीन ने इसकी सफलता के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.