January 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पुजारियों ने राजस्थान भर में तहसील मुख्यालयों पर दिए ज्ञापन

अखिल राजस्थान पुजारी महासंघके प्रदेशाध्यक्ष बलवंत वैष्णव को सुनने के लिए कृपया इस वीडियो के बीच के निशान पर हलका सा क्लिक करें।
बून्दी में अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ के निकाले गए जुलूस को देखने के लिए कृपया इस वीडियो के बीच के निशान पर हलका सा क्लिक करें।

एनसीआई@बून्दी
अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ की ओर से आज प्रदेशभर में सभी तहसील स्तर पर उपखंड अधिकारियों व तहसीलदारों को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पुजारियों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिए गए।

बू्न्दी। उपखंड अधिकारी डॉ. पूजा सक्सेना को मांगपत्र सौंपते अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन बैरागी।

इन मांगों में मंदिर माफी की जमीनों पर खातेदारी अधिकार देने, 13/12/91 के आदेश को वापस लेने, गांवों में पुजारियों के साथ दबंग व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों के द्वारा जो आपराधिक कृत्य किए जाते हैं, उन पर रोक लगाने आदि शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ ने बीते 20 अक्टूबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे थे। इनमें उपरोक्त मांगों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए समय देने की मांग की गई थी। उस ज्ञापन में में ही यह भी कहा गया था कि अगर मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए समय नहीं मिलता है तो इस मांग को लेकर 27 अक्टूबर को प्रत्येक तहसील मुख्यालयों पर फिर ज्ञापन दिया जाएगा। इसी क्रम में आज यह ज्ञापन दिए गए।
बून्दी तहसील पर ज्ञापन देने वालों में अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन बैरागी, बून्दी तहसील अध्यक्ष पूरण बैरागी, महासंघ के विधि सलाहकार अमित निम्बार्क, जिला उपाध्यक्ष राम कल्याण योगी, शहर अध्यक्ष ओम बैरागी, मूलचंद शर्मा, सत्यनारायण बैरागी साथेली, मोतीलाल बैरागी, महावीर बैरागी खोत्या, बाबूलाल शर्मा, जगदीश बैरागी, कुंज बिहारी दास आदि पुजारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.