पंचायती राज आम चुनाव 2020: बू्न्दी में चौथे दिन 71 नामांकन पत्र दाखिल
एनसीआई@बून्दी
पंचायतीराज आम चुनाव, 2020 की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शनिवार को पंचायत समिति सदस्य के लिए 58 तथा जिला परिषद सदस्य के लिए 13 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष गुप्ता ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार, जिला परिषद सदस्य के लिए 13 अभ्यर्थियों ने 13 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। बून्दी पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य के लिए 9 अभ्यर्थियों ने 9 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। केशवरायपाटन पंचायत समिति में 22 अभ्यर्थियों ने 23, तालेड़ा में 20 अभ्यर्थियों ने 21, हिंडोली में 2 अभ्यर्थियों ने 2 तथा नैनवां में 2 अभ्यर्थियों ने 3 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
जिला कलक्टर ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र भरने के लिए रविवार को अवकाश होने के कारण अब अंतिम तिथि 9 नवम्बर (सोमवार) को दिन के 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
