February 16, 2026

News Chakra India

Never Compromise

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी

एनसीआई@नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार रात जैसे मोहम्मद के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर देश की राजधानी को दहलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। माना जा रहा है कि इनके निशाने पर कुछ बड़ी हस्तियां भी थीं।
सरायकाले खां से गिरफ्तार किए गए ये आतंकी
जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये दिल्ली में बड़ा धमाका करने सहित अन्य साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।
जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस को इन दोनों आतंकियों के बारे में इनपुट मिला था। इसके बाद दोनों आतंकियों को पकड़ने के लिए ट्रेप लगाया गया। सोमवार रात 10.15 बजे जैश-ए-मोहम्मद के दोनों आतंकियों को सरायकाले खां के मिलिनियम पार्क के पास से धर दबोचा गया। इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के रहने वाले अब्दुल लतीफ और कुपवाड़ा जिले के हटमुल्ला गांव के रहने वाले अशरफ खाताना के रूप में हुई है। इनकी उम्र 20 और 22 साल है। पुलिस ने इनके पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.