February 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

30 नवम्बर तक होगा आधार सीडिंग का काम

एनसीआई@बून्दी
जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने सभी उचित मूल्य दुकानदारों को आधार सीडिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य 30 नवम्बर तक ही किया जाएगा।
राठौड़ ने कहा कि खाद्य सुरक्षा में ऐसे पात्र उपभोक्ताओं को जिनकी अभी तक आधार सीडिंग नहीं हुई है, उन्हें सूचित कर आधार जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आधार सीडिंग कार्य ई मित्र पर किया जा रहा है, जहां कोई भी उपभोक्ता अपनी आधार सीडिंग तत्काल करवा सकता है। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा में पात्र जिस उपभोक्ता का आधार उसके राशन कार्ड से लिंक नहीं होगा, उसे खाद्य सुरक्षा योजना एवं वन नेशन वन राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी से बाहर किया जा सकता है। ऐसे उपभोक्ता आगामी माह से खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित भी रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.