पंचायतीराज आम चुनाव 2020 : तीसरे दिन 18 नामांकन पत्र प्रस्तुत
एनसीआई@बून्दी
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष गुप्ता ने बताया कि पंचायतीराज आम चुनाव,2020 की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य के लिए 16 तथा जिला परिषद सदस्य के लिए दो नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।
गुप्ता ने बताया कि इनमें जिला परिषद सदस्य के लिए दो अभ्यर्थियों ने दो नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। बून्दी पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य के लिए एक अभ्यर्थी ने एक नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है। जबकि, केशवरायपाटन पंचायत समिति में 11 अभ्यर्थियों ने 12, तालेड़ा में एक अभ्यर्थी ने एक तथा नैनवां में एक अभ्यर्थी ने दो नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र भरने के लिए रविवार को अवकाश होने के कारण अब सिर्फ दो दिन 7 नवम्बर (शनिवार) व 9 नवम्बर (सोमवार) शेष बचे हैं। नामांकन प्रस्तुत करने का समय दिन के 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्वाचन आयोग ने निर्धारित किया है।
