January 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जयपुर: तीन दिन से लापता 8 वर्षीय बालिका का बोरे में शव मिला

एनसीआई@जयपुर
जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा थाना इलाके से तीन दिन पहले लापता हुई आठ साल की बच्ची की आज सुबह गांव में ही कड़बी के ढेर मे छुपा कर रखे एक बोरे में लाश मिली। इससे हर तरफ सनसनी फैल गई। पुलिस और परिजन करीब 36 घंटे से गांव में बच्ची को तलाश कर रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में भिजवा दिया।
हत्या की इस बड़ी वारदात के सामने आते ही जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा सहित अन्य उच्च पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस का मानना है कि बालिका की हत्या आपसी रंजिश में की गई है। इसमें बच्ची के परिवार के परिचितों में से ही किसी के लिप्त होने की आशंका है। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एसपी शंकर दत्त ने जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया।
यह है मामला
मामले के अनुसार, खोरी ग्राम पंचायत के लोमोडा की ढाणी में रहने वाले प्रहलाद गुर्जर की 8 वर्षीया बेटी नीतू गुर्जर 6 नवम्बर को घर के बाहर खेल रही थी। दोपहर दो बजे करीब वह घर से गायब हो गई। जब परिजनों को नीतू नजर नहीं आई तो उसे ढाणी में ही आसपास के घरों में तलाश करना शुरू किया। पूछताछ की, लेकिन नीतू का कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद नीतू के परिजनों ने शाहपुरा थाने में उसका अपहरण होने की सूचना दी। तब शाहपुरा थाना प्रभारी राकेश ख्यालिया और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ मिलकर नीतू की तलाश शुरू की। गांव के घर-घर में पूछताछ की, मगर कोई सुराग नहीं। इस खोजबीन के बीच आज सुबह करीब साढ़े दस बजे ढाणी में एक कड़बी के ढेर में छिपा कर रखे प्लास्टिक के कट्‌टे में नीतू का शव मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.