January 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: महिला ने फर्जी अफसर बन न्यायिक अफसर से दोस्ती की, फिर ब्लेकमेल कर मांगे एक करोड़ और मकान

राजस्थान: महिला ने फर्जी अफसर बन न्यायिक अफसर से दोस्ती की, फिर ब्लेकमेल कर मांगे एक करोड़ और मकान

एनसीआई@सीकर(राजस्थान)
जिले के दातारामगढ़ के एक न्यायिक अधिकारी ने मध्य प्रदेश के नीमच केंट थाने में हनी ट्रेप का एक मामला दर्ज कराया है। इसमें नीमच की एक युवती और उसके साथियों पर आरोप है कि वे न्यायिक अधिकारी को हनी ट्रेप में फंसा रहे हैं। महिला और उसके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने धमकी दी है कि अगर एक करोड़ रुपए और मकान नहीं दिया गया तो वह उन्हें बदनाम कर देगी। पीड़ित न्यायिक अधिकारी ने इस सम्बन्ध में लिखित शिकायत दी है।
इस शिकायत में कहा गया है कि आरोपी युवती ने सोशल मीडिया के जरिए उनसे सम्पर्क साधा। फर्जी नाम से प्रोफाइल बनाकर खुद को अधिकारी बताया।नीमच केंट थाने में दी गई शिकायत में न्यायिक अधिकारी ने अवनी उर्फ अंजू नाम की युवती पर आरोप लगाया है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि सोशल मीडिया के जरिए युवती ने दोस्ती की। इस दौरान उस महिला ने खुद को अधिकारी बताया। थोड़े दिनों के बाद वह महिला सवाई माधोपुर में घूमने आई। इस दौरान पीड़ित अधिकारी की भी पोस्टिंग सवाई माधोपुर ही थी। पीड़ित ने युवती के ठहरने की व्यवस्था के लिए स्टाफ को लगाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवती ने स्टाफ से न्यायिक अधिकारी का निजी मोबाइल नंबर लेकर लौट गई थी। इसके बाद वह लगातार कॉल कर न्यायिक अधिकारी पर बात करने का दबाव बनाने लगी। जब पीड़ित ने बातचीत करने से मना कर दिया तो महिला झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। अधिकारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी बताया है कि युवती के सहयोगियों ने भी फोन कर मामले को रफा-दफा करने के लिए उन पर दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि महिला की डिमांड पूरी कर दो और समझौता कर लो। पीड़ित अधिकारी का आरोप है कि युवती ने एक करोड़ रुपए और एक मकान की डिमांड की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.