किसान आंदोलन: प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया, राहुल गांधी राष्ट्रपति भवन पहुंचे
किसान आंदोलन: प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया, राहुल गांधी राष्ट्रपति भवन पहुंचे
नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति को 2 करोड़ हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। पुलिस ने कांग्रेस की ओर से सिर्फ तीन नेताओं को राष्ट्रपति भवन तक जाने की इजाजत दी थी। राष्ट्रपति भवन तक कूच की जिद पर अड़े कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस बीच राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का तीन सदस्यीय दल राष्ट्रपति भवन पहुंच गया है जहां वे किसानों के 2 करोड़ हस्ताक्षर का ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपेंगे।
