January 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

गृहमंत्री अमित शाह बने अहमदाबाद के नारणपुर वार्ड 10 में पन्‍ना प्रमुख

गृहमंत्री अमित शाह बने अहमदाबाद के नारणपुर वार्ड 10 में पन्‍ना प्रमुख


Image Source : INDIA TV
Home Minister Amit shah became BJP panna chief in ahmedabad naranpur assembly ward10 

नई दिल्ली/अहमदाबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने पूर्व विधानसभा क्षेत्र अहमदाबाद के नारणपुरा विधानसभा के वार्ड 10 में पन्‍ना प्रमुख बनाए गए हैं। दरअसल, गुजरात में बूथ स्तर पर पार्टी की उपस्थिति को प्रभावी बनाने और पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक संदेश देने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गांधीनगर से सांसद अमित शाह भी नारणपुरा के बूथ नंबर 38 में पेज नंबर 7 के अध्यक्ष बने हैं, वे इस बूथ के मतदाता भी हैं। अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद हैं। नारणपुरा विधानसभा इसी लोकसभा क्षेत्र में आता है। इसी वार्ड के संघवी स्‍कूल मतदान केंद्र से शाह ने बूथ एजेंट के रूप में भाजपा में अपने कैरियर की शुरुआत की थी।

bjp page head in gujarat

Image Source : INDIA TV

bjp page head in gujarat

बता दें कि, गुजरात भाजपा के अध्‍यक्ष सीआर पाटिल ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में विधानसभा की सभी 182 सीट पर जीत का लक्ष्‍य रखते हुए अभी से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुजरात में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने मजूरा विधानसभा के वार्ड नंबर 20 से बूथ नंबर 94 में पेज नंबर 36 के पेज प्रमुख बनकर इस अभियान की शुरूआत की थी। भाजपा ने अगले साल होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों की भी तैयारी शुरू कर दी है। जनवरी-फरवरी 2021 में राज्‍य में छह महानगर पालिका, 33 जिला पंचायत तथा डेढ़ सौ नगर पालिकाओं के चुनाव भी होने हैं, इसलिए पाटिल ने अभी से संगठन को चुस्‍त-दुरुस्‍त करना शुरू कर दिया है। गुजरात में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के मिशन 182 के तहत मुख्यमंत्री विजय रूपाणी व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को भी पन्ना प्रमुख बनाया गया है। 

मुख्यमंत्री रूपाणी ने राजकोट विधानसभा के वार्ड नंबर 10 के बूथ नंबर 2 के पेज नंबर 22 की जिम्मेदारी ली है। इसके लिए उन्होंने अपनी पेज कमेटी भी बनाई है। वहीं डिप्टी सीएम नितिन पटेल महेसाणा के कडी विधानसभा सीट के कडी वार्ड के बूथ नंबर 121 के पेज नंबर 39 के पेज प्रमुख की जिम्मेदारी ली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा है कि पन्ना प्रमुख व समिति नहीं बनाने वाले नेताओं को अगली बार टिकट नहीं मिलेगा। पाटिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटें जीतने का लक्ष्य सौंपा है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में राज्य में पन्ना प्रमुख तथा पन्ना समितियों का गठन किया जाए। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी राजकोट की प्रकाश सोसायटी की मतदाता सूची के पन्ना प्रमुख बने हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा कडी के मोटापोढ वार्ड की मतदाता सूची के पन्ना प्रमुख बने हैं। 

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.