December 9, 2025

News Chakra India

Never Compromise

ब्रिटेन से हैदराबाद आने वाले 358 यात्रियों की हुई पहचान, सभी का होगा RT-PCR टेस्ट


Image Source : PTI
ब्रिटेन से हैदराबाद आने वाले 358 यात्रियों की हुई पहचान, सभी का होगा RT-PCR टेस्ट

हैदराबाद: पिछले 24 घंटों के दौरान ब्रिटेन से हैदराबाद पहुंचे सात यात्री कोविड-19 नेगेटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन से यहां पहुंचने पर यात्रियों का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया, मगर वह कोरोनावायरस संक्रमित नहीं पाए गए। हालांकि, इन सभी को एकांतवास (क्वारंटीन) में रखा गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिसंबर से अभी तक ब्रिटेन से हैदराबाद पहुंचे 358 यात्रियों की पहचान की है। अधिकारियों का कहना है कि उन तक पहुंचने के लिए अब कदम उठाए जा रहे हैं।

इन लोगों के आरटी-पीसीआर परीक्षण किए जाएंगे। जो लोग पॉजिटिव निकलेंगे, उन्हें स्वास्थ्य देखभाल सुविधा में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जबकि नेगेटिव परीक्षण करने वाले यात्रियों को एक सप्ताह के लिए संस्थागत क्वांरटीन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने हैदराबाद हवाईअड्डे पर ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण करने की व्यवस्था की है।

ब्रिटेन में पाए गए कोविड-19 के नए स्वरूप को लेकर विभाग पहले ही हाई अलर्ट पर है। हालांकि भारत ने पहले ही ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों को 31 दिसंबर तक निलंबित कर दिया है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए कदम उठाए हैं, जो पहले से ही ब्रिटेन से देश के लिए निकल चुके थे।

सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जी. श्रीनिवास राव ने कहा कि निगरानी को और मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि निगरानी उपाय मार्च-अप्रैल में किए गए उपायों की तरह सख्त होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पहले ही वायरस के नए स्वरूप को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है।

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.