December 5, 2025

News Chakra India

Never Compromise

ली वेस्टवुड चुने गए यूरोपियन टूर गोल्फ ऑफ द ईयर


Image Source : GETTY IMAGES
Golf 

ली वेस्टवुड को 2020 का यूरोपियन टूर गोल्फर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह चौथी बार जब इंग्लैंड के वेस्टवुड इस अवॉर्ड को अपने नाम करने में सफल रहे हैं।

वेस्टवुड ने साल की शुरुआत जनवरी में अबू धाबी चैम्पियनशिप जीत कर की थी। उन्होंने साल का अंत दुबई में जीत के साथ किया।

इससे पहले वेस्टवुड 2000 और 2009 में यूरोप के नंबर-1 गोल्फर चुने जा चुके हैं। वह रेस टू दुबई जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 47 साल, सात महीने और 20 दिन की उम्र में यह टूर्नामेंट जीता था।

वेस्टवुड ने कहा, “मैं यूरोपियन टूर गोल्फ ऑफ द ईयर अवार्ड पा कर सम्मानित और खुश महसूस कर रहा है क्योंकि मैं जानता हूं कि इस बार इस अवार्ड के लिए प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी थी।”

उन्होंने कहा, “मीडिया का मुझे वोट देने के लिए शुक्रिया और यूरोपियन टूर को बधाई जिसने इस साल मुश्किल समय में पूरा अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया।”

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.