January 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सोनिया गांधी के साथ वरिष्ठ नेताओं की बैठक शुरू, नाराज चल रहे नेता भी शामिल

सोनिया गांधी के साथ वरिष्ठ नेताओं की बैठक शुरू, नाराज चल रहे नेता भी शामिल


Image Source : PTI
सोनिया गांधी के साथ वरिष्ठ नेताओं की बैठक शुरू, नाराज चल रहे नेता भी शामिल

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है जिसमें कई ऐसे नेता शामिल हैं जिन्होंने सक्रिय नेतृत्व और व्यापक संगठनात्मक बदलाव की मांग को लेकर पहले पत्र लिखा था। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एके एंटनी, अंबिका सोनी, अशोक गहलोत, पी चिदंबरम, कमलनाथ और हरीश रावत की मौजूदगी में पत्र लिखने वाले नेताओं की सोनिया की मुलाकात हो रही है। सोनिया के आवास 10 जनपथ पर चल रही इस बैठक में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, शशि थरूर और कई अन्य नेता शामिल हैं। ये नेता पत्र लिखने वाले 23 नेताओं में शामिल थे।

पढ़ें- किसान आंदोलन के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का MSP और APMC मंडियों पर बड़ा बयान

सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी के साथ इन नेताओं की मुलाकात की भूमिका तैयार करने में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यममंत्री कमलनाथ की अहम भूमिका है। कमलनाथ ने कुछ दिनों पहले भी सोनिया से मुलाकात की थी। सूत्रों का यह भी कहना है कि इन नेताओं की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सुलह की गुंजाइश बढ़ सकती है। इस बैठक से एक दिन पहले शुक्रवार को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के 99.99 फीसदी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भावना है कि राहुल गांधी एक बार फिर से पार्टी का नेतृत्व करें। उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के दौरान संगठन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

पढ़ें- पीएम बोले- भारत का किसान अब और पिछड़ेपन में नहीं रह सकता, जाानिए भाषण की 10 बड़ी बातें

उल्लेखनीय है कि गत अगस्त महीने में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और कपिल सिब्बल समेत कांग्रेस के 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी के लिए सक्रिय अध्यक्ष होने और व्यापक संगठनात्मक बदलाव करने की मांग की थी। इसे कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी नेतृत्व और खासकर गांधी परिवार को चुनौती दिए जाने के तौर पर लिया। कई नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। बिहार विधानसभा चुनाव और कुछ प्रदेशों के उप चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी, आजाद और सिब्बल ने पार्टी की कार्यशैली की खुलकर आलोचना की थी और इसमें व्यापक बदलाव की मांग की थी। इसके बाद वे फिर से कांग्रेस के कई नेताओं के निशाने पर आ गए। 

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.