नर्सेज इलेवन ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच
एनसीआई@बून्दी
चन्द्रप्रकाश खेल स्टेडियम में नर्सेज इलेवन और महासंघ इलेवन के बीच रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इसमें नर्सेज इलेवन ने विजय प्राप्त की।
महासंघ इलेवन ने पहले बेटिंग करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 97 रन बनाए। इसके बाद खेलने उतरी नर्सेज इलेवन की टीम ने 14.1 ओवर में ही 98 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। उमेश लखेड़ा 4 विकेट लेकर व 21 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। नर्सेज़ इलेवन के कप्तान अनीस अहमद तथा महासंघ इलेवन के कप्तान अरुण शर्मा व उपकप्तान जाहिद हुसैन थे। इन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का अतिथियों से परिचय कराया।अम्पायर अजय सारस्वत व जितेन्द्र चंदेल थे।
इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक राजकुमार माथुर मुख्य अतिथि थे।अध्यक्षता महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के गौ सेवा प्रभाग के जिला प्रभारी सत्यनारायण सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक पंडित दीपक शर्मा रहे। जिला प्रवक्ता पंकज रॉयल ने बताया कि मुख्य अतिथि माथुर ने बेटिंग कर मैच का शुभारम्भ किया। मैच का आयोजन कोविड-19 के प्रकोप के बीच तनाव कम करने के उद्देश्य से किया गया।
