June 19, 2025

News Chakra India

Never Compromise

अखिलेश यादव के घर के रास्ते को पुलिस ने किया सील, आज कन्नौज से निकालने वाले थे ट्रैक्टर रैली

अखिलेश यादव के घर के रास्ते को पुलिस ने किया सील, आज कन्नौज से निकालने वाले थे ट्रैक्टर रैली


Image Source : INDIA TV
अखिलेश यादव के घर के रास्ते को पुलिस ने किया सील, आज कन्नौज से निकालने वाले थे ट्रैक्टर रैली

लखनऊ. उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। यहां स्थानीय प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सूबे के पूरे पूर्व सीएम अखिलेश यादव के घर के रास्ते को  सील कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में कृषि क़ानून के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था। अखिलेश यादव को आज कन्नौज में ट्रैक्टर से रैली निकालनी थी लेकिन कन्नौज ज़िला प्रशासन ने उन्हें प्रदर्शन की इजाज़त नहीं दी है। कन्नौज में कई सपा नेता या तो गिरफ्तार कर लिए गए हैं या नज़रबंद कर दिए गए हैं। इससे पहले रविवार को भी अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला था।

उन्होंने  भाजपा के शासन में आम नागरिकों के अधिकार छीने जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि भाजपा ने गरीब किसानों का वोट लिया है तो नए कृषि कानूनों को लेकर उनकी बात भी सुने। उन्होंने कहा ”आज जो माहौल है उसमें नागरिकों के अधिकार छीने जा रहे हैं। अन्नदाता के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ठंड के दिनों में भी किसान दिल्ली सीमा पर जमे हैं। गरीबों-किसानों का भाजपा ने वोट लिया है तो वह उनकी बात भी सुने। लेकिन विडम्बना है कि भाजपा तो उद्योगपतियों को ही मौका देना चाहती है।”

प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात करने सिंघू बॉर्डर जाएंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सोमवार को सिंघू बॉर्डर पर जाने की संभावना है, जहां केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसान बीते कई दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने किसान संगठनों द्वारा आठ दिसंबर को बुलाए गए ‘भारत बंद’ को रविवार को समर्थन दिया था। ‘आप’ के एक पदाधिकारी ने बताया, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ सिंघू बॉर्डर जाएंगे।’’ केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से किसानों का समर्थन करने की अपील भी की थी।

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.