June 22, 2025

News Chakra India

Never Compromise

बून्दी जिला परिषद चुनाव परिणाम: भाजपा को एक सीट से बढ़त

एनसीआई@बून्दी
जिले में पचायती राज चुनाव-2020 के तहत राजकीय महाविद्यालय में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष गुप्ता, मतगणना पर्यवेक्षक सुखवीर सैनी, पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एयू खान सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी इस दौरान प्रत्येक पंचायत समिति के गणना कक्षों में व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार 12 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी एवं 11 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। इनमें वार्ड संख्या 3 से कांग्रेस की रानी का निर्विरोध निर्वाचन भी शामिल है।
मतगणना के बाद घोषित किए गए चुनाव परिणामों के अनुसार वार्ड एक से कांग्रेस के बंशीलाल 700 मतों से, वार्ड 2 से भारतीय जनता पार्टी की सुनिता गुर्जर 1567 से, वार्ड 4 से भाजपा की सुमित्रा 783 से, वार्ड 5 से कांग्रेस की मधु 564 से, वार्ड 6 से भाजपा की कंचन 330 से, वार्ड 7 से भाजपा की सीमा 1641 से, वार्ड 8 से भाजपा के पुरूषोत्तम 3542 से, वार्ड 9 से भाजपा की सुलोचना मेघवाल 99 से, वार्ड 10 से कांग्रेस की अनिता कुमारी मीणा 2229 से, वार्ड 11 से कांग्रेस की संतोष देवी मीणा 1215 से, वार्ड 12 से कांग्रेस के मुरली प्रसाद 1387 से, वार्ड 13 से कांग्रेस के अमृत लाल 1852 से, वार्ड 14 से भाजपा की अभिलाषा जैन 537 से, वार्ड 15 से कांग्रेस के कृष्ण चन्द्र 427 से, वार्ड 16 से कांग्रेस के हेतराम मीणा 1130 से, वार्ड 17 से भाजपा के शक्ति सिंह 1734, वार्ड 18 से भाजपा के कन्हैयालाल मीणा 1616 से, वार्ड 19 से भाजपा के प्रशांत मीणा 2761, वार्ड 20 से कांग्रेस की अंजना 41 से, वार्ड 21 से भाजपा की चन्द्रावती कंवर 43 से, वार्ड 22 से कांग्रेस के भंवरलाल 410 से एवं वार्ड 23 से भाजपा के जितेन्द्र कुमार 869 मतों विजयी घोषित किए गए। जिला परिषद के वार्ड संख्या 3 से कांग्रेस की रानी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.