बून्दी: 5 में से 3 पंचायत समितियों में बीजेपी व 2 में कांग्रेस रही दमदार

एनसीआई@बून्दी
जिले की पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम मंगलवार को मतगणना के बाद घोषित कर दिए गए। जिल की पांचों पंचायत समितियों के 97 वार्डों में से कांग्रेस के 48 व भाजपा के 49 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
पंचायत समिति तालेड़ा में कांग्रेस के 6 व भाजपा के 11, हिंडोली में कांग्रेस के 10 व भाजपा के 13, केशवरायपाटन में कांग्रेस के 12 व भाजपा के 11, नैनवां में कांग्रेस के 9 व भाजपा के 10 तथा बून्दी में कांग्रेस के 11 व भाजपा के 4 उम्मीदवार विजयी रहे। तीन पंचायत समितियों में बीजेपी, वहीं दो में कांग्रेस अपना प्रधान बनाने की स्थिति में है। तालेड़ा व हिंडोली में बीजेपी पूर्णतया स्ट्रांग स्थिति में है। तालेड़ा में बीजेपी कांग्रेस से 5 सीट से आगे है, जबकि हिंडोली में 3 सीट की बढ़त है। वहीं बून्दी पंचायत समिति में कांग्रेस को स्पष्ट बढ़त हासिल है। यहां कांग्रेस को बीजेपी से 7 सीट ज्यादा मिली हैं। जबकि केशोरायपाटन में कांग्रेस तो नैनवां में बीजेपी मात्र 1-1सीट के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। खरीद-फरोख्त के इस दौर में यहां कुछ भी सम्भव है।
जानें कहां से कौन जीता
केशवरायपाटन पंचायत समिति के वार्ड एक से कांग्रेस की पूजा 619 मतों से, वार्ड 2 से कांग्रेस के ब्रह्मानंद मीणा 1038 से, वार्ड 3 से भाजपा की सीमा बाई 824 से, वार्ड 4 से भाजपा के बद्रीलाल 134, वार्ड 5 से भाजपा के अर्जुन कुमार 154 से, वार्ड 6 से कांग्रेस के रामगोपाल 389 से, वार्ड 7 से भाजपा के धर्मराज 819 से, वार्ड 8 से कांग्रेस की रामबिलासी बाई 155 से, वार्ड 9 से भाजपा की कलावती बाई 427 से, वार्ड 10 से भाजपा की सावित्रि बाई 13 से, वार्ड 11 से कांग्रेस के कमलेश 200 से, वार्ड 12 से कांग्रेस के रामावतार 22 से, वार्ड 13 से कांग्रेस की ललिता बाई 518 से, वार्ड 14 से कांग्रेस की धर्मा बाई 627 से, वार्ड 15 से भाजपा की लक्ष्मी सैनी 149 से वार्ड 16 से कांग्रेस के निखिल 221 से, वार्ड 17 से कांग्रेस की हंसा कुमारी 69 से, वार्ड 18 से कांग्रेस के वीरेन्द्र सिंह 633 से, वार्ड 19 से भाजपा की नीतू गौतम 263 से, वार्ड 20 से भाजपा के वीरेन्द्र सिंह 71 से, वार्ड 21 से भाजपा के रूपचंद 144 से, वार्ड 22 से भाजपा के विवेक 361 तथा वार्ड 23 से कांग्रेस के देवकिशन 974 मतों से विजयी घोषित किए गए।
बून्दी पंचायत समिति के वार्ड 1 से भाजपा की आशा मीणा 1463, वार्ड 2 से कांग्रेस की राखी यादव 553, वार्ड 3 से कांग्रेस के करण सिंह 483, वार्ड 4 से कांग्रेस की प्रेम बाई 249, वार्ड 5 से कांग्रेस की दुर्गाबाई 658, वार्ड 6 से कांग्रेस की लक्ष्मी कंवर 283, वार्ड 7 से कांग्रेस के हेमंत कुमार 287, वार्ड 8 से कांग्रेस की सुरेंद्र कौर 725, वार्ड 9 से भाजपा की इंदिरा बाई 325, वार्ड 10 से भाजपा के सुनल मीणा 567, वार्ड 11कांग्रेस के प्रेम 815, वार्ड 12 से कांग्रेस के रामस्वरूप 35, वार्ड 13 से कांग्रेस के रामहेत 821, वार्ड 14 से भाजपा की संतोष 331 व वार्ड 15 से कांग्रेस के प्रदीप कुमार 795 मतों से विजयी रहे।
इसी प्रकार तालेड़ा पंचायत समिति वार्ड 1 से कांग्रेस कीे प्रिती 516, वार्ड 2 से कांग्रेस के युवराज 649, वार्ड 3 भाजपा के राजू लाल 314, वार्ड 4 से भाजपा के नवरतन 880, वार्ड 5 से कांग्रेस की कैलाश 60, वार्ड 6 से भाजपा की मंजू 827, वार्ड 7 से भाजपा के बिरधी लाल 1311, वार्ड 8 से भाजपा की रेखा मीणा 630, वार्ड 9 से भाजपा की पप्पूड़ी बाई 486, वार्ड 10 से भाजपा के राधेश्याम 1187, वार्ड 11 से भाजपा के हरिओम 539, वार्ड 12 से भाजपा के बाबू लाल 863, वार्ड 13 से भाजपा के देव लाल 627, वार्ड 14 से कांग्रेस की हेमलता 1488, वार्ड 15 से कांग्रेस की पूजा 214, वार्ड 16 से कांग्रेस की आशा 166 व भाजपा के राजेश रायपुरिया 891 मतों से विजयी रहे।
इसी प्रकार नैनवां पंचायत समिति के वार्ड 1 से कांग्रेस के कोमल कुमार 111, वार्ड 2 से कांग्रेस शंकर लाल 171, वार्ड 3 से भाजपा के मोहनलाल 175, वार्ड 4 में कांग्रेस के मिथलेश शमा 652, वार्ड 5 में कांग्रेस के बछराज गुर्जर 486, वार्ड 6 में कांग्रेस की मनीषा कुमारी 401, वार्ड 7 में भाजपा से बच्ची 172, वार्ड 8 में भाजपा की कुमारी राकेश 472, वार्ड 9 में भाजपा की अनिता 620, वार्ड 10 में भाजपा से शैतान सिंह 1089, वार्ड 11 में भाजपा से शोकरण 733, वार्ड 12 में भाजपा की ललिता बाई 664, वार्ड 13 में भाजपा की सुनिता 54, वार्ड 14 में कांग्रेस से मिथलेश 140, वार्ड 15 में कांग्रेस से रामचन्द्र 252, वार्ड 16 में भाजपा से पदम कुमार 1015, वार्ड 17 में कांग्रेस के मोहनलाल 136, वार्ड 18 में कांग्रेस की कविता 352 व वार्ड 19 में भाजपा के रेशम सिंह 84 मतों से विजयी घोषित किए।
पंचायत समिति हिंडोली में वार्ड 1 में कांग्रेस के दुर्गालाल बैरवा 907, वार्ड 2 में कांग्रेस की मनभर 999, वार्ड 3 में भाजपा की आशा कुमारी 1539, वार्ड 4 में भाजपा की कृष्णा देवी 939, वार्ड 5 में भाजपा के ओमप्रकाश 241, वार्ड 6 में भाजपा कीे द्वारिका कुमारी 1119, वार्ड 7 में भाजपा के मोरपाल 73, वार्ड 8 में कांग्रेस की शंकुतला व्यास 727, वार्ड 9 में भाजपा की सायरा 337, वार्ड 10 में कांग्रेस के बलराम 638, वार्ड 11 में भाजपा के चिरंजीव 350, वार्ड 12 में कांग्रेस की निशा सोमानी 33, वार्ड 13 में कांग्रेस की गायत्री देवी 349, वार्ड 14 में भाजपा की नीलम बाई 257, वार्ड 15 में कांग्रेस की रामधरा 799, वार्ड 16 में कांग्रेस की उर्मिला बाई 55, वार्ड 17 में भाजपा की अर्चना कंवर 568, वार्ड 18 में कांग्रेस केे मुकेश 9, वार्ड 19 में भाजपा की सोना 262, वार्ड 20 में भाजपा के हनुमान 668, वार्ड 21 में भाजपा की सुप्रिया धाबाई 331, वार्ड 22 में भाजपा के पोखर लाल 511 व वार्ड 23 में कांग्रेस के त्रिलोक 835 मतों से विजयी रहे।