January 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

वेस्टइंडीज Vs न्यूजीलैंड अंतिम टेस्ट: न्यूजीलैंड कप्तान विलियम्सन दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे; टीम की कप्तानी टॉम लाथम करेंगे

वेस्टइंडीज Vs न्यूजीलैंड अंतिम टेस्ट: न्यूजीलैंड कप्तान विलियम्सन दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे; टीम की कप्तानी टॉम लाथम करेंगे


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Kane Williamson; New Zealand Captain Kane Williamson Pulls Out Of Second West Indies Vs New Zealand Test

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

न्यूजीलैंड18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन पैटरनिटी लीव की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। पहले टेस्ट मैच में विलियम्सन ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। वे अपने पहले बच्चे के जन्म पर पैटरनिटी लीव पर रहेंगे। उनकी जगह पर टीम की कप्तानी टॉम लाथम करेंगे। वहीं विलियम्सन की जगह पर युवा बल्लेबाज विल यंग तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

पहले टेस्ट में विलियम्सन ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे

विलियम्सन ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 251 रन बनाए थे। इस टेस्ट मैच को न्यूजीलैंड ने दौरे पर आई वेस्टइंडीज टीम को एक पारी और 134 रन से हराया था। इससे पहले तीन टी-20 मैच की सीरीज में भी वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था। अंतिम टी-20 मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया था।

विकेटकीपर वाटलिंग की हो सकती है वापसी

वहीं दूसरे टेस्ट मैच में चोट की वजह से पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल सके विकेटकीपर बी.जे वाटलिंग की वापसी हो सकती है।

विलियम्सन को टीम और कोच का मिला सहयोग

टीम के कोच गैरी स्टेड ने गुरुवार को कहा, “यह फैसला हमने उनके और साराह के हित को देखते हुए लिया है। विलियम्सन पहले इंसान नहीं हैं जो बच्चे के जन्म के कारण टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। हमारी शुभकामनाएं साराह और विलियम्सन के साथ हैं। हम इस बात को सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मां और बच्चे का अच्छे से ख्याल रखा जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.