February 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कर्नाटक- एप्‍पल iPhone की फैक्‍ट्री में भारी तोड़तोड़, सैलेरी न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने मचाया उत्‍पात

कर्नाटक- एप्‍पल iPhone की फैक्‍ट्री में भारी तोड़तोड़, सैलेरी न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने मचाया उत्‍पात



Apple iPhone Factory 

कर्नाटक के कोलार जिले के नरसापुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्‍थापित एक ताईवानी कंपनी की फैक्‍ट्री में कर्मचारियों ने जमकर तोड़फोड़ की। wistron नाम की यह कंपनी भारत में एप्पल आईफोन बनाती है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं दिया। वेतन न मिलने का गुस्‍सा कर्मचारियों ने तोड़फोड़ कर निकाला। कर्मचारियों ने यहां फैक्‍ट्री के बाहर जमकर उत्‍पात मचाया। कांच के दरवाजे और केबिन तोड़ डाले। बाद में फैक्‍ट्री के प्रबंधन ने पुलिस की सहायता से हिंसक प्रदर्शन पर काबू पाने का प्रयास किया। पुलिस ने उपद्रवी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी अचानक हिंसक हो गए। यहां कुछ लोगों ने विस्ट्रॉन के दफ्तर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके अलावा वहां खड़े कुछ वाहनों को आग लगा दी। वही उत्‍पाती कर्मचारियों ने फैक्‍ट्री में पत्थरबाजी भी की। पुलिस के अनुसार मजदूरों ने कंपनी के बोर्ड को भी आग के हवाले कर दिया। 

Apple iPhone Factory

Image Source : INDIATV

Apple iPhone Factory 

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम वहां पर पहुंची तब भी इन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। भीड़ में से किसी एक ने पुलिस की जीप पर भी पत्थर उछाल दिया जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर इन सभी को वहाँ से खदेड़ दिया। कंपनी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.