February 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर RIMS डॉक्टर ने दी ये ‘बुरी खबर’

लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर RIMS डॉक्टर ने दी ये ‘बुरी खबर’


Image Source : FILE PHOTO
RJD leader Lalu Prasad Yadav 

रांची। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) अस्पताल में डायबीटिज और हाई ब्लड प्रेशर का इलाज करा रहे लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर का कहना है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत कभी भी बिगड़ सकती है। डॉक्टर का कहना है कि लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। 

रिम्स रांची में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का इलाज करने वाले डॉक्टर उमेश प्रसाद का कहना है कि लालू प्रसाद यादव की किडनी 25 प्रतिशत फंक्शन कर रही है। कभी भी उनकी किडनी काम करना बंद कर सकती है। उनके स्वास्थ्य को लेकर कुछ भी भविष्यवाणी करना मुश्किल है। हमने लिखित में उच्च पदाधिकारी को भी इसकी सूचना दे दी है। 

चारा केस में लालू यादव काट रहे हैं सजा

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इस समय चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दुमका कोषागार केस में जमानत की अर्जी लगाई थी लेकिन वो मामला टल गया। झारखंड हाईकोर्ट को उनके वकीलों ने बताया कि दुमका केस से संबंधित कागजात लोअर कोर्ट में हैं और फिलहाल कागजातों को पेश करने के लिए समय की दरकार होगी। 

जमानत याचिका पर सुनवाई टली

झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में लालू यादव की जमानज अर्जी पर सुनवाई 6 सप्‍ताह के लिए टाल दी है। जानकारी के अनुसार, लालू के वकील ने सप्‍लीमेंट्री एफिडेविट दाखिल करने के लिए अतिरिक्‍त समय की मांग की थी। बता दें कि डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में दोषी लालू यादव ने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की थी।  

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.