February 16, 2026

News Chakra India

Never Compromise

2 साल बेमिसाल नहीं, 2 साल राजस्थान बेहाल: ममता शर्मा

2 साल बेमिसाल नहीं, 2 साल राजस्थान बेहाल: ममता शर्मा

एनसीआई@बून्दी
महिला आयोग की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता शर्मा ने कांग्रेस की गहलोत सरकार के ‘2 साल बेमिसाल’ नारे को ढकोसला करार देते हुए इसके उलट ‘2 साल राजस्थान बेहाल’ बताया है। उन्होंने कहा कि, गहलोत रुठने-मनाने में बीते 2 साल के शासन को बेमिसाल बता रहे हैं।
ममता शर्मा ने अपने एक वक्तव्य में कहा है कि, प्रदेश की गहलोत सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ गई। साथ ही नौकरशाही में भ्रष्टाचार का बोलबाला इस कदर है कि एंटी करप्शन ब्यूरो रोज किसी न किसी कर्मचारी या अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़ रहा है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह भी कहना था कि राज्य में 2 साल के भीतर महिला उत्पीड़न व बलात्कार के मामले बढ़े हैं। यहां तक कि कांग्रेस की सरकार के खिलाफ खुद कांग्रेस विधायक निष्क्रियता के सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन देने से ही बेमिसाल नहीं होती सरकार
ममता शर्मा ने कहा कि 2 साल बेमिसाल बताने वाली गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। केवल बड़े-बड़े विज्ञापन देने से सरकार बेमिसाल नहीं होती है। धरातल पर आकर कार्य करना होता है। जबकि धरातल पर कांग्रेस का अंत हो चुका है आलीशान होटलों में ठहर कर सरकार बचा नहीं बेमिसाल होता है क्या? गहलोत सरकार आम आदमी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण करने में असफल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत से सवाल किया कि, निजी उद्योगों, व्यापारियों, महिला उद्यमियों, युवाओं, छात्र-छात्राओं के हितों को लेकर सरकार ने क्या नीति निर्धारित की? बताएं। ममता शर्मा का आरोप है कि, अशोक गहलोत असफल शासक साबित हुए हैं। ये रुठने-मनाने के 2 साल के शासन को बेमिसाल बता रहे हैं। ऐसे में जनता आने वाले चुनाव में बताएगी कि, क्या बेमिसाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.