February 16, 2026

News Chakra India

Never Compromise

रोटरी क्लब ने किया बैंक कर्मियों का सम्मान

एनसीआई@बून्दी
रोटरी क्लब बून्दी की ओर से सेवन एरिया एवं फोकस प्रोजेक्ट के तहत आज छठे दिन शनिवार को बैंक कर्मियों एवं लेखाधिकारी का अभिनंदन किया गया।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब ने इकोनॉमिक एंड डवलपमेंट थीम को मद्देनजर रखते हुए बड़ोदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में बैंक कर्मियों को कोरोना काल में आमजन को दी गई उनकी सेवाओ के लिए पुष्पगुच्छ व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें लेखाधिकारी भी शामिल रहे। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष हाशम भाई ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी बैंकिंग सेवाओ को कार्मिकों ने बाधित नहीं होने दिया, यह वाकई काबिले तारीफ है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष लोकेश सिंह जादोन, महेश पटौदी, राकेश सुवालका, मुकेश गुर्जर, मनीष मेवाड़ा, नोमी नय्यर व अजय शर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.