April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

खुशखबरी: PM मोदी देश की पहली चालक रहित मेट्रो ट्रेन को इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी


Image Source : PTI
PM Modi to flag off India’s first fully-automated driverless metro train on December 28: DMRC

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 दिसंबर को नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाली देश की पहली चालक रहित मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के मुताबिक, प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्रा के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) भी 28 दिसंबर (सोमवार) को जारी करेंगे। डीएमआरसी ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी 28 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन पर देश की पहली पूर्ण-स्वचालित चालकरहित ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। 

बता दें कि, दिल्ली मेट्रो रेल निगम की 37 किलोमीटर लंबी मैजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम- बॉटनिकल गार्डन) पर देश की पहली पूर्ण-स्वचालित चालकरहित ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। बता दें कि, दिल्ली मेट्रो ने 25 दिसंबर, 2002 को अपने व्यावसायिक संचालन की शुरुआत की थी, जिसके एक दिन पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने डीएमआरसी के शाहदरा से तीस हजारी तक 8.2 किलोमीटर लंबे पहले खंड का उद्घाटन किया था, जिसमें सिर्फ 6 स्टेशन थे। डीएमआरसी की अब 242 स्टेशनों के साथ 10 लाइनें हैं और हर दिन दिल्ली मेट्रो में औसतन 26 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.