January 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

तलाक की अर्जी के बाद आईएएस टीना डाबी ने सोशल मीडिया पर इस तरह बयां किए अपने जज़्बात

टीना डाबी की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में पिछले कुछ समय में पढ़ी किताबों की जानकारी दी है, उन्होंने जिस अंदाज में लिखा है, उससे अप्रत्यक्ष रूप से उनके दिल की टीस भी जाहिर हो रही है
एनसीआई@नई दिल्ली
वर्ष 2015 में 22 साल की उम्र में आईएएस एग्जाम टॉप करके चर्चा में आईं टीना डाबी अब अपने तलाक के केस के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में आईएस अफसर अतहर आमिर उल शफ़ी खान से शादी की थी। हाल ही में आपसी सहमति से दोनों ने जयपुर में तलाक की अर्जी दाखिल की है। इन्हीं टीना डाबी की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है। टीना डाबी ने अपनी इस इंस्टाग्राम पोस्ट में पिछले कुछ समय में पढ़ी किताबों की जानकारी दी है।
टीना ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि – यह लेट पोस्ट है, मैंने कुछ माह में कई किताबें पढ़ीं। किताबें पढ़ने के बाद बाद मैंने अपने विचार एक पन्ने पर लिखे हैं। इसके साथ ही मैंने ऐसे अंश शामिल किए हैं, जो मुझे सबसे अच्छे लगे। आशा है कि आप इसे पढ़ने में उतना ही आनंद लेंगे, जितना मैंने लिया।अगर आपने इनमें से कोई किताब पढ़ी है तो अपनी समीक्षा शेयर करें, इसके अलावा यदि आपके पास कोई अन्य किताब के सुझाव हैं, तो उनका भी स्वागत है।
टीना ने ‘अ जेंटलमेन इन मॉस्को’ किताब पढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि इस किताब ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है। यह सही है कि कोई व्यक्त परिस्थितियों में महारत हासिल नहीं करता है, बल्कि वह यह महारत हासिल करने के लिए बाध्य होता है।
इसके साथ ही टीना डाबी ने अपनी पढ़ी गई किताबों की एक लिस्ट भी बताई है। इसमें गुड वाइब्स, गुड लाइफ, अल्टीमेट ग्रांड मदर हैक्स, देवदत्त पटनायक की हनुमान चालीसा, दोज डिलिशियस लेटर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.