January 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

28 वर्षीय साउथ इंडियन एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, कुछ दिन पहले हुई थी सगाई

एनसीआई@नई दिल्ली
मशहूर दक्षिण भारतीय अभिनेत्री वीजे चित्रा कामराज ने चेन्नई के नसरपेट के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई। वीजे चित्रा की उम्र महज 28 साल थी। उनकी हाल ही में चेन्नई के एक मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई हुई थी।
जानकारी के अनुसार चेन्नई के नसरपेट के एक होटल के कमरे में चिंता कामराज का शव लटका मिला। चित्रा पांडियन स्टोर्स के सीरियल में अपने किरदार के लिए जानी जाती थीं। यह शो आजकल विजय टीवी पर प्रसारित होता है। चित्रा इस धारावाहिक सीरियल में मुलई की भूमिका अदा कर रही थीं। बताया जा रहा है कि चित्रा डिप्रेशन में थीं। डिप्रेशन को ही उनके इस कदम की वजह बताया जा रहा है।
शूटिंग से लौटने के बाद चित्रा ने उठाया यह कदम
चित्रा कामराज इन दिनों भी शूटिंग कर रही थीं। वे रात करीब ढाई बजे शूटिंग खत्म कर होटल लौटी थीं। वह होटल में अपने मंगेतर हेमंत के साथ रह रहीं थीं। पुलिस को दिए बयान में हेमंत ने बताया कि होटल आने के बाद चित्रा ने कहा कि वो नहाने जा रही हैं, लेकिन वो काफी देर तक बाहर नहीं आईं। उनके अनुसार इस पर दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उन्होंने होटल के स्टाफ को इस बारे में बताया। इसके बाद डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया। दरवाजा खोलने पर वीजे चित्रा का शव सीलिंग से लटका मिला।
परिवार की नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
एक्ट्रेस वीजे चित्रा की मौत पर अब तक उनके परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं फैंस उनकी आत्महत्या की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। इसीलिए कर ट्विटर पर लगातार उनके फैंस अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। चित्रा का नाम ट्विटर पर ट्रेंड भी हो रहा है।

­

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.