December 9, 2025

News Chakra India

Never Compromise

बून्दी: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का अनुचित लाभ लेने वाले अधिकारी-कर्मचारियों से वसूली के निर्देश

बून्दी: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का अनुचित लाभ लेने वाले अधिकारी-कर्मचारियों से वसूली के निर्देश

एनसीआई@बून्दी
जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का अनुचित लाभ उठाने वाले राजकीय अधिकारियों व कर्मचारियों से वसूली के निर्देश दिए हैं।
प्रवर्तन अधिकारी शिवजीराम जाट ने बताया कि पद का दुरुपयोग कर राजकीय नियमों की अनदेखी करते हुए अनुचित लाभ प्राप्त करने वाले कार्मिकों को बकाया वसूली 15 जनवरी तक जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना का अनुचित लाभ उठाने वाले कार्मिकों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए जा चुके हैं, परन्तु अभी भी कुछ कार्मिकों द्वारा नोटिस प्राप्त होने के पश्चात भी राशि जमा नहीं करवाई गई है। ऐसे कार्मिकों को 15 जनवरी से पूर्व राशि जमा करवानी होगी, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.