December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

बून्दी: स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल ने विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया

एनसीआई@बून्दी
बून्दी शहर व इन्द्रगढ़ नगर पालिका के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शान्ति कुमार धारीवाल केे मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता पूर्व वित्त राज्य मंत्री हरिमोहन शर्मा ने की।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र को और अधिक स्वच्छ बनाने के लिए 30 लाख रुपए लागत की जेसीबी मशीन, लगभग 60 लाख रुपए की लागत के 2 डम्पर, एक करोड़ की सीवर मशीन, घर-घर कचरा संग्रहण के लिए 30 ओटो टिपर व विभिन्न कार्यो के लिए 2 करोड़ रूपए शीघ्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगरी क्षेत्रों के व्यापक विकास के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व वित्त राज्यमंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि शहर के सुनियोजित विकास के लिए 50 करोड़ रुपए की जरूरत होगी। इस पर स्वायत्त शासन मंत्री ने शीघ्र ही स्वायत्त शासन विभाग के विशेषज्ञों की टीम बून्दी भेजने के निर्देश दिए। अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमेन सत्येश शर्मा ने सीवरेज कार्य में अनियमितताओं की जांच व दोषी लोगों पर कार्यवाही करने की बात कही।
इस दौरान जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया, नगर पालिका इन्द्रगढ़ के आयुक्त, पूर्व प्रधान भगवान नुवाल, देवराज गोचर, शैलेष सोनी, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास
स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री ने बून्दी शहर में अमृत योजना में 80 लाख की लागत से आजाद पार्क में विभिन्न सौंदर्यीकरण व विकास कार्य, 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित आधुनिक शौचालय मीरागेट व 50 लाख की लागत से निर्मित आधुनिक शौचालय विकास नगर का लोकार्पण किया। इसके अलावा बून्दी नगर परिषद में 50 लाख रुपए की लागत का मीटिंग हाॅल, 6.48 करोड़ की लागत से अमृत योजना में शहर में विभिन्न स्थानों पर पेयजल टंकियों के निर्माण कार्य का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
धारीवाल ने नगर पालिका इन्द्रगढ़ में 30-30 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक चिकित्सालय में आधुनिक शौचालयों, 30 लाख रुपए की लागत से माताजी रोड बस स्टेण्ड में आधुनिक शौचालय, 48 लाख रुपए की लागत के अम्बेडकर भवन तथा 25 लाख रुपए की लागत से होने वाले स्टेडियम की चारदीवारी निर्माण कार्य, नगर पालिका परिसर में 24 लाख रुपए की लागत के अग्निशमन के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.