December 9, 2025

News Chakra India

Never Compromise

कोविड-19 टीकाकरण के पहले दिन बून्दी का राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

कोविड-19 टीकाकरण के पहले दिन बून्दी का राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

एनसीआई@बून्दी
बून्दी में कोविड-19 टीकाकरण का पहला दिन सफलता भरा रहा। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तीन वैक्सीनेशन साइट्स पर 300 व्यक्तियों का टीकाकरण कर शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की गई है। खास बात यह रही है कि टीकाकरण उपरांत किसी भी व्यक्ति में स्वास्थ्य की विषम परिस्थिति उत्पन्न नहीं हुई| इस तरह बून्दी जिले की परफॉर्मेंस राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि बून्दी जिले में तीन स्थानों पर वैक्सीनेशन निर्धारित किया गया था और प्रत्येक साइट पर सौ-सौ व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इस लक्ष्य के अनुसार पहले दिन प्रत्येक साइट पर 100-100 व्यक्तियों का टीकाकरण कर कुल 300 व्यक्तियों को टीके लगाए गए, जबकि टीकाकरण उपरांत विषम प्रभावों की स्थिति जिले में शून्य रही है। बून्दी के अलावा केवल अजमेर जिले में निर्धारित संख्या के अनुसार टीकाकरण हो सका है, लेकिन वहां टीकाकरण उपरांत दो व्यक्तियों में दुष्प्रभाव सामने आए। बून्दी के जिला चिकित्सा में 70 पुरुष व 30 महिलाओं, सीएचसी हिण्डोली में 61 पुरुष व 39 महिला तथा सीएचसी तालेड़ा में 43 पुरुष व 57 महिलाओं का टीकाकरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.