December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

नर्सिंगकर्मियों ने दी राज्य सरकार को बड़ी चेतावनी

नर्सिंगकर्मियों ने दी राज्य सरकार को बड़ी चेतावनी

एनसीआई@कोटा
राजस्थान राज्य नर्सिंग एसोसिएशन (एकीकृत) के प्रांतव्यापी आह्वान पर 11 सूत्रीय लम्बित मांग पत्र पर आगामी बजट में ध्यानाकर्षण बाबत आज बून्दी जिले के नर्सिंगकर्मी लामबंद होकर रेडक्रॉस पर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए जिला कलक्टर कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और प्रमुख शासन सचिव के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र जिला कलक्टर को सौंपा।
संगठन के सम्भागीय संयोजक अनीस अहमद ने बताया कि ज्ञापन में नर्सेज की मांगों को कई बार सरकार के समक्ष शांतिपूर्वक, वार्ताओं के माध्यम से रखा। इसके बावजूद अभी तक भी समाधान नहीं होने से कोविड संक्रमण काल मे अग्रिम पंक्ति के कोविड फायटर नर्सिंगकर्मियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। प्रमुख मांगों में नर्सिंगकर्मियों के केन्द्र के समान वेतन भत्ते नर्सेज के सभी संवर्गों का पदनाम परिवर्तन समयबद्ध पदोन्नति जो नर्सिंग अधीक्षक, प्रिंसिपल व बीएचएस के पदों पर होनी है। वर्ष 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली कोविड ड्यूटी के दौरान दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान, नर्सेज के ड्रेस कोड में परिवर्तन शामिल है।
प्रवक्ता मनीष जैन ने बताया कि नर्सेज पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेताया कि यदि वर्तमान बजट में सरकार उनकी जायज मांगों पर संज्ञान नहीं लेती है तो कोविड संक्रमण काल में राज्य के आमजन को बेहतरीन सेवाएं देने वाले नर्सिंगकर्मी मजबूरन राज्यव्यापी आंदोलन को मजबूर होंगे। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
ज्ञापन देने वालों में संगठन के संरक्षक अवदेश बिहारी शर्मा, जिला संयोजिका ममता अजमेरा, एएनएम/ एलएचवी प्रकोष्ठ की सम्भागीय संयोजिका रामेश्वरी सोनी, जिला संयोजिका ममता शर्मा, प्रदेश संयुक्त मंत्री विमला कंवर व अनीता वर्मा, पूर्व महामंत्री जितेन्द्र चंदेल,बून्दी ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश मीणा, तालेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष भेरू चौबदार एनएचएम नर्सेज जिलाध्यक्ष मनोज दाधीच, महासंघ महामंत्री अरुण शर्मा, भीमराज प्रजापत, मोहम्मद शाहिद, दुर्गाशंकर मीणा, आशीष शर्मा, देवराज गौतम, कफील अली, हनीफ अंसारी, आरिफ अली, मुख्तार अली, वरुण शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, युवराज, केशव चौधरी, मुफीद आदि नर्सिंगकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.