December 14, 2025

News Chakra India

Never Compromise

राजकीय कन्या महाविद्यालय बून्दी में आयोजित हुआ यह अहम कार्यक्रम

राजकीय कन्या महाविद्यालय बून्दी में आयोजित हुआ यह अहम कार्यक्रम

एनसीआई@बून्दी
राजकीय कन्या महाविद्यालय बून्दी में आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर द्वारा प्रारम्भ किए गए आनन्दम् अनिवार्य विषय में सोमवार को आनन्दम् दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. संगीता सुनेजा ने की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि देने का सुख हजारों करोड़ों रुपए दिए जाने वाले दान से भी अधिक है।
कार्यक्रम का संचालन आरए कारगवाल व कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. चम्पा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की रेखा शर्मा ने छात्राओं को किस तरह सेवा कार्य किया जाए, इसकी विस्तार से जानकारी दी। वहीं टाइम बैंक के अध्यक्ष पीसी जैन ने वृद्ध व असहाय लोगों की सहायता के सम्बन्ध में जानकारी दी।
कार्यक्रम में पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सुलोचना, मोनिषा, उज्मा कदीर, लुबना कदीर‌ व राधिका ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। (इस कार्यक्रम की हमें प्राप्त विज्ञप्ति में यह नहीं बताया गया है कि इन 5 छात्रों में से कौन प्रथम, द्वितीय व तृतीय हैं) इन्हें इनर व्हील क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम के तहत प्राचार्य डाॅ. संगीता सुनेजा ने छात्राओं की समस्याओं को सुना। साथ ही भूगोल व राजनीति विज्ञान विषयों का अध्यापन शीघ्र शुरू होने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब, टाइम बैंक व रोटरी क्लब के अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.