राजस्थान कोरोना अपडेट: नए संक्रमितों के आंकड़ों ने दी बहुत गम्भीर चेतावनी
एनसीआई@कोटा
कोरोना संक्रमण राजस्थान में लगातार नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। आज शुक्रवार को जयपुर में सर्वाधिक 657 तो जोधपुर और कोटा में एक समान 599-599 नए संक्रमित और सामने आए। वहीं पूरे राज्य में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4401 रही।
चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार आज राजधानी जयपुर में सर्वाधिक 657, जोधपुर और कोटा में 599-599, उदयपुर में 527, भीलवाड़ा में 258, अलवर में 162, अजमेर में 149, डूंगरपुर में 117, राजसमंद में 107, झालावाड़ में 100, बारां में 94, सवाईमाधोपुर में 89, चितौड़गढ़ में 84, बून्दी में 35 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 12 और रोगियों की मौत हुई। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 2 हजार 898 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 24 हजार 85 हो गई है।
ऐसे गम्भीर हालातों के बावजूद आम हो या खास, हर कहीं बड़ी संख्या में लोग कोरोना गाइड लाइन का खुलकर उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग की बात तो अलग मास्क तक नहीं लगाते हैं।
