March 10, 2026

News Chakra India

Never Compromise

क्या राजस्थान में 30 अप्रेल तक बढ़ेगा लॉक डाउन ? वायरल वीडियो और मैसेज का जानें सच

क्या राजस्थान में 30 अप्रेल तक बढ़ेगा लॉक डाउन ? वायरल वीडियो और मैसेज का जानें सच

एनसीआई@जयपुर

राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर शुक्रवार शाम से शुरू हुआ आंशिक लॉकडाउन सोमवार सुबह तक लागू रहेगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक न्यूज़ चैनल का वीडियो और मैसेज वायरल हो रहा है, जिसके अनुसार लॉक डाउन को 30 अप्रेल तक बढ़ाया जा सकता है। मैसेज में यहां तक कहा जा रहा है कि इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आवश्यक बैठक ले रहे हैं।

इन वायरल वीडियो और मैसेज से लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा है। हमने इन वायरल मैसेज की पड़ताल की तो जो सच सामने आया वह इस आशंका के विपरीत है। पता चला कि यह वीडियो और मैसेज गत वर्ष 2020 के हैं, जबकि कोरोना के सम्बन्ध में राज्य में इसी प्रकार की स्थिति पैदा हुई थी। साथ ही उच्च सूत्रों से यह भी पता चला कि राजस्थान सरकार लॉक डाउन बढ़ाने का फिलहाल कोई विचार नहीं कर रही है। सरकार ने सिर्फ वीकेंड कर्फ्यू का निर्णय लिया है। 30 अप्रेल तक लॉक डाउन की खबर निराधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.