महावीर जयंती: भारतीय जैन संघटना बून्दी की ओर से हुए कई कार्यक्रम
एनसीआई@बून्दी
भारतीय जैन संघटना बून्दी द्वारा श्रवण भगवान महावीर स्वामी के जन्म 2620 वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर आज सुबह बड़ा रामद्वारा गौशाला में एक ट्रॉली हरा चारा डाला गया। वहां मूक पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे गए।
आयोजनों की शृंखला में प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार फत्तावत और प्रदेश महामंत्री अभिषेक संचेती के मार्गदर्शन में सुबह 10 से 11 बजे सवा करोड़ णमोकार मंत्र का पाठ और जैन आइडियल भक्ति गीत प्रतियोगिता पूरे राज्य स्तर पर आयोजित की गई। इसमें समाज के सभी वर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की किसी शृंखला में भारतीय जैन संघटना अध्यक्ष महेश पाटोदी ने 1008 श्री विमल प्रभु जी के मंदिर, तम्बोलिया की गली में 4 पंखे दिए।
संगठन अध्यक्ष महेश पाटोदी व सचिव अशोक जैन ने धन्यवाद दिया। प्रदेश मंत्री आदित्य भंडारी ने सभी को प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष अनिता हरसोरा, प्रदीप हरसोरा, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश भंडारी, कोषाध्यक्ष महेश जैन व पिंकी हरसोरा मौजूद रहे।
समय संवेदना दिखाने का है, कर्म हमेशा पलट कर आता है-लुंकड़
वार्ता-कोरोना कालखंड में भगवान महावीर और जैन धर्म के सिद्धांतों की प्रासंगिकता
भारतीय जैन संघटना राजस्थान द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2021 की पूर्व संध्या पर ज़ूम प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन वार्ता का आयोजन रखा गया। वार्ता ‘कोरोना कालखंड में भगवान महावीर और जैन धर्म के सिद्धांतों की प्रासंगिकता’ विषय पर आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता भारतीय जैन संघटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र लुंकड़ ने भगवान महावीर के सिद्धांतों की वर्तमान समय में महत्ता पर अपने विचार रखे।
लुंकड़ ने बताया कि कोरोना समय में वही व्यक्ति सफल होगा, जो भगवान महावीर के समान, सकारत्मकता के भाव को अपने जीवन मे अपनाएगा। महावीर के जीवन से सकारात्मकता के भाव जागृत हो सकते हैं। हमें ऐसे प्रयास करने चाहिएं कि हमारे रिश्ते हमारे जीवन की सम्पत्ति बन जाए। वैसे भी डिलीट करना आसान है पर डाउनलोड करना मुश्किल है, चाहे वह एप्लिकेशन हो या रिश्ते। यह समय संवेदना दिखाने का है। कर्म हमेशा पलट का आता है। हर क्षण को प्रभु का प्रसाद मानकर चलना चाहिए। कोरोना के समय में भगवान महावीर के सिद्धांत अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। चरण हमें मंदिर तक पहूचा सकते हैं पर हमारा आचरण हमें जीने की कला सिखा सकता है।
भगवान महावीर के जन्म कल्याणक को मनाना तभी सार्थक होगा। जब हम महावीर के किसी भी एक सिद्धांत को अपने जीवन मे उतारें। लाखों लोगों को बोलकर प्रभावित करने की बजाय हमारे जीवन को इतना प्रभावी बनाएं कि लोग आपकी मिसाल दें। वार्ता में स्वागत उद्धबोधन देते हुए बीजेएस प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार जी फत्तावत ने बताया कि सम्पूर्ण राष्ट्र आज कोरोना की चपेट में आया हुआ है। वहीं बीजेएस उस अंधकार रूपी आपदा के समय में रोशनी की किरण लाने के प्रयास कर रहा है। बीजेएस ने उस विषम परिस्थितियों में अपने सभी कार्यक्रम ऑनलाइन और स्वास्थ्य के सम्बंध में रखे हैं। हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि अपने स्वधर्मी बंधुओं के चेहरे पर मुस्कान ला सकें।
कार्यक्रम का प्रारम्भ नमस्कार महामन्त्र से हुआ। संचालन विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने किया, वहींं आभार प्रदेश महामंत्री अभिषेक संचेती ने जताया। इस मौके पर बून्दी से अध्यक्ष महेश पाटोदी, महिला अध्यक्ष अनीता जैन, सचिव अशोक जैन, कोषाध्यक्ष महेश जैन, भाजपा के मनीष पाटनी आदि मौजूद थे। यह जानकारी प्रदेश मंत्री ने दी।
