December 12, 2025

News Chakra India

Never Compromise

समस्त व्यापार संगठन, बून्दी की गुहार: हमारा भी चलने दो व्यापार

समस्त व्यापार संगठन, बून्दी की गुहार: हमारा भी चलने दो व्यापार

एनसीआई@बून्दी

समस्त व्यापार संगठन, बून्दी की ओर से आज पूर्व वित्त राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिमोहन शर्मा को एक ज्ञापन देकर शहर की दुकानों को रेंडम पद्धति के अनुसार खोले जाने की मांग की है।

इस ज्ञापन में कहा गया है कि सवाई माधोपुर, नागौर, कोटा आदि जिलों में समस्त व्यापारियों की दुकानें रेंडम पद्धति से खोली जा रही हैं, जबकि इन जिलों में कोरोना की स्थिति भयावह है। इसके बावजूद वहां के व्यापारी वर्ग को अपने प्रतिष्ठान खोलने की छूट मिली हुई है। वहीं बून्दी का व्यापार इस छूट से वंचित है‌। इससे आमजन के साथ काश्तकारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इस समस्या का समाधान करने का कष्ट करें।

गौरतलब है कि ज्ञापन देने वालों में विभिन्न 28 व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। इनमें कपड़ा एसोसिएशन के हरीश बिलोची, सर्राफा एसोसिएशन के मौजी नुवाल, ज्वैलरी एसोसिएशन के सोहन तोषनीवाल, रेडीमेड एसोसिएशन के जसविंद्र, जिंदल मार्केट के निरंजन जिंदल, बीज व्यवसाय के राकेश ओसवाल, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के मुकेश माधवानी, केबिन व्यापार के रोशन बिलोची, थड़ी होल्डर्स से भवानी, फल फ्रूट से रामस्वरूप राठौड़, डिस्पोजल से शिव जिंदल, पान व्यवसाय से महेश मोदी, बर्तन व्यवसाय से कालू कसेरा, साइकिल व्यापार से सुमित, मेडिकल व्यवसाय से अशोक जैन, सब्जी मंडी रोड से अनिल चौबीसा, थोक व्यापार से गौरव जैसानी, पेट्रोल पम्प से अशोक जैन, ऑयल मिल से परेश मूंदड़ा, सेनिटरी व्यापार से संजय विजय, मार्बल व्यापार से विजय सिंह, इलेक्ट्रिक व्यापार से ओम कुमावत, हेयर सैलून से जाकिर हुसैन, थोक मेडिकल से मानस जैन, किराना से ओम जिंदल, लंका गेट व्यापार से बंटी गौतम, मनिहारी जनरल से विमल अग्रवाल व खल चूरी से संतोष जिंदल मौजूद रहे। हरिमोहन शर्मा ने इस ज्ञापन पर जिला कलक्टर को सम्बोधित करते हुए उनसे निर्णय लेने की टिप्पणी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.